Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

एचडब्ल्यूसी में एएनएम को अलग-अलग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिलता है इंसेंटिव, टेलीमेडिसिन पर सबसे अधिक राशि

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 14 मई : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) में कार्यरत एएनएम (ANM) को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और गतिविधियों के आधार पर प्रोत्साहन राशि दी जाती…

May 14, 2026
2 min read
एचडब्ल्यूसी में एएनएम को अलग-अलग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिलता है इंसेंटिव, टेलीमेडिसिन पर सबसे अधिक राशि

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 14 मई : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) में कार्यरत एएनएम (ANM) को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और गतिविधियों के आधार पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है। “CHO Incentive Format as per SHSB 4166 dated 17-10-2023” के तहत जारी प्रपत्र के अनुसार एएनएम को कुल 1500 रुपये तक का इंसेंटिव अलग-अलग मदों में भुगतान किया जाता है।

दस्तावेज़ के अनुसार गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, नवजात शिशुओं की एचबीएनसी विजिट, बच्चों के टीकाकरण, सीबीएसी फॉर्म भरने, ओपीडी सेवा, टीबी स्क्रीनिंग रेफरल और वेलनेस सेशन जैसे कार्यों के लिए 94-94 रुपये निर्धारित हैं। वहीं हाईपरटेंशन और डायबिटीज स्क्रीनिंग, मरीजों के फॉलोअप तथा वीएचएसएनडी मॉनिटरिंग के लिए 56-56 रुपये दिए जाते हैं।

इसके अलावा वेलनेस एक्टिविटी और हेल्थ मेला आयोजन के लिए 47-47 रुपये तय किए गए हैं। एचडब्ल्यूसी डेली रिपोर्ट, मंथली सर्विस डिलीवरी रिपोर्ट अपलोड, मुफ्त दवा वितरण और मुफ्त जांच सेवा से जुड़े कार्यों के लिए 46-46 रुपये की राशि निर्धारित है।

फॉर्म के अनुसार सबसे अधिक 190 रुपये का इंसेंटिव “ई-संजीवनी टेलीकंसल्टेशन” सेवा के लिए दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेलीमेडिसिन सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस मद में सबसे अधिक प्रोत्साहन राशि रखी गई है।

इसके साथ ही जन आरोग्य समिति की बैठक आयोजित करने पर 94 रुपये का इंसेंटिव निर्धारित किया गया है। सभी मदों को मिलाकर एएनएम को कुल 1500 रुपये का भुगतान किया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग के इस इंसेंटिव मॉडल का उद्देश्य हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, टेलीमेडिसिन, टीकाकरण और सामुदायिक स्वास्थ्य गतिविधियों को मजबूत करना माना जा रहा है।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार इंसेटिव की राशि मिलने के बाद भी अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों से एएनम लापता रहती है। आरआई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भीं पटना जिले की स्थिति दयनीय है

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube