Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

एनकाउंटर पर एडीजी ला एंड आर्डर बोले-पुलिस जाति देखकर कार्रवाई नहीं करती, क्योंकि उसकी कोई जाति नहीं होती

द मीडिया टाइम्स डेस्क : पटना, 22 मई : बिहार में एनकाउंटर पर मचे बवाल के बीच पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था) ने स्पष्ट किया है कि…

May 22, 2026
1 min read
एनकाउंटर पर एडीजी ला एंड आर्डर बोले-पुलिस जाति देखकर कार्रवाई नहीं करती, क्योंकि उसकी कोई जाति नहीं होती

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क :

पटना, 22 मई : बिहार में एनकाउंटर पर मचे बवाल के बीच पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था) ने स्पष्ट किया है कि
पुलिस की कोई जाति नहीं होती है ना ही पुलिस जाति देखकर कार्रवाई करती है। पुलिस आत्मरक्षा के लिए कार्रवाई करेगी और इसके लिए वह स्वतंत्र है। एडीजी सुधांशु कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जनवरी 2026 से लेकर अब तक 676 व्यक्तियों के खिलाफ सीसीए की धारा के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें से 252 व्यक्तियों के खिलाफ आदेश पारित कर दिया। वहीं गंभीर आपराधिक मामलों में 33000 से अधिक अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई। इनमें दो लोगों को न्यायालय ने फांसी की सुनाई है। सांप्रदायिक मामले, हर्स फायरिंग और पुलिस पर हमले में 1100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री आवास के पीछे शराब की बोतल मिलने के मामले पर एडीजी ने कहा कि पुलिस इस मामले के दोषियों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube