Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार के बीजेपी (BJP) में जाने की अटकलों के बाद महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी तेज.

इस मामले पर अब शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) की ओर से भी बड़ा बयान दिया गया है. शिवसेना (Shiv Sena) के प्रवक्ता संजय शिरसाट (Sanjay Shirsat) ने कहा कि अगर…

Apr 21, 2023
2 min read
एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार के बीजेपी (BJP) में जाने की अटकलों के बाद महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी तेज.

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

इस मामले पर अब शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) की ओर से भी बड़ा बयान दिया गया है. शिवसेना (Shiv Sena) के प्रवक्ता संजय शिरसाट (Sanjay Shirsat) ने कहा कि अगर अजित पवार एनसीपी (NCP) के नेताओं के समूह के साथ बीजेपी के साथ हाथ मिलाते हैं तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) महाराष्ट्र में सरकार का हिस्सा नहीं रहेंगे.

एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और बीजेपी की गठबंधन सरकार है. शिरसाट ने कहा कि हमारी रणनीति स्पष्ट है. एनसीपी वह पार्टी है जो धोखा देती है. हम उनके साथ मिलकर शासन नहीं करेंगे.

अगर बीजेपी, एनसीपी के साथ जाती है तो महाराष्ट्र को ये पसंद नहीं आएगा. हमने (उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना से) बाहर होने का फैसला किया क्योंकि लोगों को हमारा कांग्रेस और एनसीपी के साथ होना पसंद नहीं था.

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और बीजेपी की गठबंधन सरकार है. शिरसाट ने कहा कि हमारी रणनीति स्पष्ट है. एनसीपी वह पार्टी है जो धोखा देती है. हम उनके साथ मिलकर शासन नहीं करेंगे. अगर बीजेपी, एनसीपी के साथ जाती है तो महाराष्ट्र को ये पसंद नहीं आएगा. हमने (उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना से) बाहर होने का फैसला किया क्योंकि लोगों को हमारा कांग्रेस और एनसीपी के साथ होना पसंद नहीं था.

शिरसाट ने कहा कि अजित पवार बड़े नेता हैं और उनके मन में क्या चल रहा है, ये वो आसानी से नहीं बताते. बीजेपी की जाने की अफवाहों को खारिज करते हुए अजित पवार ने कहा है कि मैं जब तक जीवित हूं, अपनी पार्टी के लिए काम करता रहूंगा. एनसीपी में किसी तरह के मतभेद और उनके बीजेपी से हाथ मिलाने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. हम सभी (पार्टी विधायक) एनसीपी के साथ हैं.

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube