Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Entertainment

एशिया के सबसे बड़े साहित्य उत्सव में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.विवेक गौतम ने किया काव्यपाठ

साहित्य अकादेमी,संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार के तत्वावधान में एशिया के सबसे बड़े साहित्यिक समारोह में ‘कावेरी सभागार’ में बहुभाषी कविता पाठ में प्रतिष्ठित कवि एवं शिक्षाविद् डॉ.विवेक गौतम ने हिंदी कवि…

Mar 12, 2025
1 min read
एशिया के सबसे बड़े साहित्य उत्सव में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.विवेक गौतम ने किया काव्यपाठ

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

साहित्य अकादेमी,संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार के तत्वावधान में एशिया के सबसे बड़े साहित्यिक समारोह में ‘कावेरी सभागार’ में बहुभाषी कविता पाठ में प्रतिष्ठित कवि एवं शिक्षाविद् डॉ.विवेक गौतम ने हिंदी कवि के रूप में अपनी ‘जब दीवारें लिखती हैं’, ‘छत’, ‘गॉंव नहीं दौड़े थे’ तथा ‘संपन्नता’ जैसी सशक्त और प्रभावशाली कविताओं का पाठ किया।
इस भव्य समारोह की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध तेलुगू कवि एवं वरिष्ठ साहित्यकार ए.कृष्ण राव ने की ।

इस अवसर पर कन्नड़, नेपाली, उड़िया, उर्दू एवं हिंदी के दो अन्य कवियों ने भी कविता पाठ किया।

समारोह में सुप्रसिद्ध साहित्यकार ज्योतिष जोशी, विभा बिष्ट, उषा कुमारी,अभय जैन, राजू बोहरा, प्रेम मिश्र अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित थे।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube