Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

कछुए की गति से भी धीमा चल रहा पटना मैट्रो निर्माण” : राजेश राठौड़

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 14 मई : “पटना मेट्रो परियोजना की धीमी प्रगति को लेकर कांग्रेस नेता राजेश राठौड़ ने सरकार और संबंधित एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने…

May 14, 2026
1 min read
कछुए की गति से भी धीमा चल रहा पटना मैट्रो निर्माण” : राजेश राठौड़

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 14 मई : “पटना मेट्रो परियोजना की धीमी प्रगति को लेकर कांग्रेस नेता राजेश राठौड़ ने सरकार और संबंधित एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि “पटना मेट्रो परियोजना कछुए की गति से भी धीमी चल रही है। अगर यही हाल रहा तो 100 सालों में भी पटना मेट्रो अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं करेगा।”

राजेश राठौड़ ने कहा कि राजधानी पटना की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक समस्या को देखते हुए मेट्रो परियोजना को तेजी से पूरा किया जाना चाहिए, लेकिन निर्माण कार्य बेहद धीमी रफ्तार से चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों पहले शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना का काम अब तक अधूरा है, जिससे आम लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लगातार देरी के कारण जनता में निराशा बढ़ रही है और सरकार को इस परियोजना की प्रगति पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

हालांकि, हाल के महीनों में पटना मेट्रो के कुछ हिस्सों में ट्रायल रन और निर्माण कार्य तेज होने की खबरें भी सामने आई हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube