करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया. यह दुखद घटना उस समय हुई जब वह अपना फेवरेट गेम पोलो खेल रहे थे.
करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड संजय कपूर के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है। इस दुखद मौके पर कपूर परिवार गहरे शोक में है।
सूत्रों के मुताबिक, संजय कपूर का निधन अचानक हुआ और इसकी पुष्टि होते ही करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ अपनी बहन करिश्मा कपूर से मिलने पहुंचीं। करीना की करीबी दोस्त मलाइका अरोड़ा भी इस मौके पर करिश्मा के साथ नजर आईं।
संजय कपूर, जो करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे, एक बिजनेस टाइकून रहे हैं। दोनों की शादी 2003 में हुई थी लेकिन 2016 में उनका तलाक हो गया था। इस रिश्ते से उन्हें दो बच्चे हैं — समायरा और कियान।करिश्मा और संजय की शादीशुदा ज़िंदगी विवादों में रही थी और दोनों के बीच लंबे समय तक कानूनी लड़ाई चली थी, लेकिन बच्चों की खातिर वे एक-दूसरे से संपर्क में बने रहे।
फिलहाल, अंतिम संस्कार की तैयारियाँ की जा रही हैं, और बॉलीवुड से कई हस्तियों के आने की संभावना है। परिवार ने इस दुख की घड़ी में मीडिया से थोड़ी निजता की अपील की है।
संजय कपूर के निधन की खबर मिलते ही करिश्मा कपूर के घर उनकी बहन करीना कपूर, बहनोई सैफ अली खान और करीबी दोस्त मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा उनके पति शकील देर रात उनके घर पहुंचे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। गुरुवार रात को संजय की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। उनकी मौत उस वक्त हुई जब वो इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वो अचानक मैदान में गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। संजय के निधन की खबर मिलते ही परिवार और करीबी दोस्त का करिश्मा के घर पहुंचें।

Aishwarya Rai Bachchan Turns Heads at Paris Fashion Week, Glamorous Look on the Ramp
The Bollywood actress walked the ramp at L’Oréal Paris’ ‘Le Défilé’ show, drawing attention in a black gown and pearl-embellished cape


