Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा को सदाकत आश्रम में नम आंखों से अंतिम विदाई, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पटना, 2 मई। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पटना स्थित सदाकत आश्रम…

May 3, 2026
3 min read
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा को सदाकत आश्रम में नम आंखों से अंतिम विदाई, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

पटना, 2 मई। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पटना स्थित सदाकत आश्रम लाया गया, जहां बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राजेश राम सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा एक समर्पित, जुझारू और कर्मठ कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने जीवनभर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज बुलंद करने का कार्य किया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रवीण सिंह कुशवाहा का व्यक्तित्व सरल, मिलनसार और संघर्षशील था। भागलपुर सहित पूरे बिहार में संगठन विस्तार और जनसरोकार के मुद्दों को मजबूती से उठाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पार्टी उनके योगदान को हमेशा याद रखेगी।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान राजेश राम ने राहुल गांधी द्वारा भेजा गया शोक संदेश भी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच पढ़कर सुनाया। संदेश में दिवंगत नेता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, प्रवीण सिंह कुशवाहा का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 बजे भागलपुर जिले स्थित उनके पैतृक गांव में किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों और शुभचिंतकों के पहुंचने की संभावना है।

सदाकत आश्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, नरेन्द्र कुमार, विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा, राजद नेता मृत्युंजय तिवारी, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ सहित अनेक नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

इसके अलावा प्रतिमा कुमारी दास, अमिता भूषण, ब्रजेश प्रसाद मुनन, सुबोध कुमार, ब्रजेश पांडेय, असितनाथ तिवारी, मिन्नत रहमानी, कुमार आशीष, वैद्यनाथ शर्मा, राजीव मेहता, पंकज यादव, मुन्ना शाही, चंद्रप्रकाश सिंह, कमल कमलेश, उमेर खान, शशिकांत तिवारी, मंजीत आनंद साहू, सत्येन्द्र कुमार सिंह, गुंजन पटेल, सूरज यादव, अरविंद लाल रजक, रीता सिंह, अशोक गगन, मनोज मेहता, साधना रजक, प्रेमचंद सिंह, प्रो. विजय कुमार, निरंजन कुमार, नदीम अख्तर अंसारी, चंद्रभूषण पंडित, संजय पांडेय, अश्विनी कुमार शर्मा, राहुल पासवान, आशुतोष शर्मा, विशाल यादव, राजेन्द्र चौधरी, डॉ. अमन कुमार, शरीफ रंगरेज, जगजीत सिंह, विकास कुमार झा, नीतू सिंह निषाद, अरुण पाठक, दौलत इमाम, धनंजय शर्मा, रंजीत यादव, मृगेन्द्र सिंह, राजेश मिश्रा, रंजीत कुमार वाल्मीकि, प्रयाग प्रसाद सिंह कुशवाहा, अजय पासवान, खुशबू कुमारी और मंगेश मणि सहित कई लोग मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान सदाकत आश्रम परिसर में शोक का माहौल रहा। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रवीण सिंह कुशवाहा के संगठनात्मक योगदान, जनसेवा और संघर्षशील जीवन को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube