Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

खगड़िया में हाफ एनकाउंटर, एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में 50 हजार रुपया का इनामी कुख्यात मो बुद्धीन को गोली लगी

द मीडिया टाइम्स डेस्क खगड़िया, 26 मई : खगड़िया में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 50 हजार रुपये…

May 26, 2026
2 min read
खगड़िया में हाफ एनकाउंटर, एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में 50 हजार रुपया का इनामी कुख्यात मो बुद्धीन को गोली लगी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

खगड़िया, 26 मई : खगड़िया में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी मोहम्मद बुद्दीन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। घटना के बाद इलाके में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा बद्दीन चौढ़ली पंचायत के सुखाय बासा इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 1:45 बजे से 2 बजे के बीच हुई। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर बद्दीन को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश करने लगा।

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बद्दीन के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube