Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

खरगे और राहुल गांधी की असम कांग्रेस नेताओं संग बैठक, संगठन मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के नेताओं के साथ एक अहम बैठक की। यह बैठक राजधानी…

May 30, 2025
2 min read
खरगे और राहुल गांधी की असम कांग्रेस नेताओं संग बैठक, संगठन मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के नेताओं के साथ एक अहम बैठक की। यह बैठक राजधानी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में आयोजित हुई, जिसमें असम में संगठन को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, असम कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक का फोकस राज्य में जमीनी संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय और मजबूत बनाना था, जिससे भाजपा के खिलाफ एक प्रभावी विकल्प पेश किया जा सके।

राहुल गांधी ने नेताओं से कहा कि वे जनता से सीधे संवाद बढ़ाएं और स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन तेज करें। उन्होंने यह भी जोर दिया कि पार्टी को चुनावी मौसम के अलावा भी लगातार सक्रिय रहना होगा ताकि जनता के बीच उसकी उपस्थिति और विश्वास बना रहे।

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बैठक के बाद कहा कि वे राज्य के सभी जिलों में दौरा करेंगे और संगठन को मजबूत करने का अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में समावेशी राजनीति को आगे बढ़ाएगी और हर वर्ग की आवाज़ को मंच देगी।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब असम में राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो रही है और सभी प्रमुख दल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube