द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 21 मई : बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विकास भवन में खेल विभाग की समीक्षा बैठक कर राज्य में खेल विकास को नई गति देने पर जोर दिया। बैठक में खेल सचिव विनोद सिंह गुंज्याल, खेल निदेशक आरिफ अहसन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री ने विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा प्रत्येक सोमवार और बुधवार को अनिवार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में एकलव्य विद्यालयों और खेल प्रशिक्षण केंद्रों की मॉनिटरिंग, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अकादमियों में प्रशिक्षण दिलाने तथा प्रशिक्षकों को आधुनिक तकनीकों के अध्ययन हेतु अन्य राज्यों में भेजने पर चर्चा हुई। बांका के ओढ़नी डैम में प्रस्तावित वाटर स्पोर्ट्स अकादमी और जमुई में शूटिंग रेंज परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने दोनों परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।
खेल मंत्री ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मॉडल की तर्ज पर बिहार में आधुनिक खेल केंद्र विकसित किए जाएंगे। राजगीर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने पर भी बल दिया गया।
बैठक में खेल अवसंरचना के संचालन हेतु पीपीपी मॉडल, एसओपी और समयबद्ध प्रक्रिया लागू करने पर चर्चा हुई। साथ ही बिहार के प्रथम ओलंपियन शिवनाथ सिंह को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बिहार ओलंपिक संघ द्वारा 27 सितंबर से तीन अक्टूबर 2026 तक आयोजित राज्य खेलों की तैयारियों की भी समीक्षा की।

Patna-Islampur Special Train Extended by 26 Trips, Will Run from October 1 to November 30; Know the Timings and Route
In view of the increasing rush of passengers during Durga Puja, Diwali and Chhath, the Railways has extended the operation period of the Patna-Islampur-Patna Special Train. A total of 26 trips of the train running via Fatuha have been extended.



