Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

गोपालगंज में प्यार के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा…..

द मीडिया टाइम्स डेस्क गोपालगंज, 20 मई: गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के जनटोली गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी की…

May 20, 2026
2 min read
गोपालगंज में प्यार के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा…..

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

गोपालगंज, 20 मई: गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के जनटोली गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ते ही इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

बताया जा रहा है कि बैकुंठपुर की रहने वाली सिंधु कुमारी का जनटोली गांव निवासी अमरजीत कुमार के साथ पिछले करीब एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार की असहमति के कारण मामला लगातार उलझता चला गया। इस संबंध को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, मगर कोई समाधान नहीं निकल सका। पंचायत और परिवार के रवैये से आहत युवती ने विरोध जताने के लिए यह खतरनाक कदम उठा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती टावर पर चढ़कर अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग कर रही थी और न्याय की गुहार लगा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही माझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों और परिजनों की मदद से युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए युवती की जान बचाई गई। फिलहाल दोनों परिवारों से बातचीत की जा रही है और मामले की जांच जारी है। प्रेम प्रसंग को लेकर युवती के इस कदम की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है, वहीं पुलिस माहौल शांत कराने में जुटी हुई है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube