Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मधुबनी, अपराधियों ने ठेकेदार को मारी गोली, मौत

दी मीडिया टाइम्स डेस्क पटना/मधुबनी, 21 मई : यह घटना मधुबनी जिले के राजनगर थाने के रामजानकी चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि लदनियां थाना क्षेत्र…

May 21, 2026
1 min read
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मधुबनी, अपराधियों ने ठेकेदार को मारी गोली, मौत

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

दी मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना/मधुबनी, 21 मई : यह घटना मधुबनी जिले के राजनगर थाने के रामजानकी चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि लदनियां थाना क्षेत्र निवासी ठेकेदार निखिल इंजीनियर से मिलने पहुंचे थे। इंजीनियर से मिलकर लौटते वक्त पुल पर घात लगाये बाइक सवार अपराधियों ने ठेकेदार पर कई राउंड फायरिंग की। गोली लगते ही ठेकेदार सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ठेकेदार को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रात करीब दस बजे हुई इस वारदात से इलाके में दहशत है। वहीं पुलिस मामले की छनबीन में जुटी है। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। घटनास्थल से कई खोखे बरामद हुए हैं। मृतक की बाइक भी घटनास्थल पर पड़ी हुई थी। मृतक लदनियां थाने के खाजेडीह गांव का निवासी है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने भी अस्पताल और मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। बताया जा रहा है कि हमलावरों की पहचान हो गयी है। एसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। युवक ठेकेदार की मौत से गांव में मातम है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube