Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

ग्राम प्रधान पर अपराधियों ने चलाई गोली, स्थिति गंभीर

द मीडिया टाइम्स डेस्क झारखंड  साहिबगंज: मिर्ज़ाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण गांव के ग्राम प्रधान होली कोड़ा पर आज सुबह अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। हमला उस समय हुआ जब…

Jan 13, 2025
2 min read
ग्राम प्रधान पर अपराधियों ने चलाई गोली, स्थिति गंभीर

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क झारखंड 

साहिबगंज: मिर्ज़ाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण गांव के ग्राम प्रधान होली कोड़ा पर आज सुबह अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। हमला उस समय हुआ जब वह अपनी दिनचर्या के अनुसार मॉर्निंग वाक पर निकले थे। अचानक अपराधियों ने उन्हें निशाना बना कर गोली मार दी, जो सीधे उनके पेट में लगी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया।

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर भेजने की सलाह दी। घायल ग्राम प्रधान होली कोड़ा ने होश में आने के बाद पुलिस को बयान दिया। उन्होंने अपने बयान में आरोप लगाया कि गांव के ही मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह ने ही उन पर हमला किया है। उनके अनुसार, सुनील सिंह से उनका पुराना जमीन विवाद चल रहा है, और उसने पूर्व में उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ साहिबगंज घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के चार खोखे भी बरामद किए हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि अपराधियों ने जानबूझकर ग्राम प्रधान को निशाना बनाया था। पुलिस अब इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ग्राम प्रधान पर हुए इस हमले ने गांव में डर और चिंता का माहौल बना दिया है। लोग इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube