Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

चर्चित आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनोज पांडे और डॉ. जूली पांडे ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान’ से सम्मानित

पटना, 2 मई। राजधानी पटना के आर्यकुमार रोड, मछुआ टोली स्थित कायाकल्प क्लीनिक के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनोज पांडे एवं डॉ. जूली पांडे को नई दिल्ली में आयोजित एक…

May 3, 2026
2 min read
चर्चित आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनोज पांडे और डॉ. जूली पांडे ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान’ से सम्मानित

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

पटना, 2 मई। राजधानी पटना के आर्यकुमार रोड, मछुआ टोली स्थित कायाकल्प क्लीनिक के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनोज पांडे एवं डॉ. जूली पांडे को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कंगना रनौत के हाथों प्रदान किया गया।

डॉ. मनोज पांडे और डॉ. जूली पांडे लंबे समय से आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा समाज सेवा के कार्यों से भी जुड़े रहे हैं। दोनों चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से अनेक लोगों को उपचार उपलब्ध कराया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों चिकित्सक विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों के इलाज में भी रुचि रखते हैं और जरूरतमंद लोगों को समुचित परामर्श एवं उपचार प्रदान करते रहे हैं।

चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें पूर्व में भी कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। बताया जाता है कि उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न सम्मानों से नवाजा गया है।

डॉ. मनोज पांडे और डॉ. जूली पांडे ने बिहार को स्वस्थ और रोगमुक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है।

इस उपलब्धि पर विश्वमोहन चौधरी संत, आलोक चोपड़ा, अरुण कुमार गौतम तथा शबनम परवीन सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube