Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Sports

चोट के बाद श्रेयस अय्यर की वापसी की तैयारी, बोले फैंस का प्यार ही मेरी ताकत है

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने आखिरकार अपनी चोट के बाद सोशल मीडिया पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। फैंस लगातार उनकी फिटनेस और वापसी को लेकर…

Oct 30, 2025
1 min read
चोट के बाद श्रेयस अय्यर की वापसी की तैयारी, बोले फैंस का प्यार ही मेरी ताकत है

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने आखिरकार अपनी चोट के बाद सोशल मीडिया पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। फैंस लगातार उनकी फिटनेस और वापसी को लेकर सवाल कर रहे थे। अब अय्यर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा हर गुजरते दिन के साथ मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। आपके प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद।”
यह संदेश तेजी से वायरल हो गया है, और फैंस उन्हें जल्द मैदान पर देखने की दुआ कर रहे हैं।

श्रेयस अय्यर पिछले कुछ समय से कमर की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह टीम से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी रिहैब से जुड़ी कुछ झलकियां भी शेयर की थीं, जिनमें वे ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं।
टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर में अय्यर की कमी काफी महसूस की जा रही है, खासकर आने वाले सीरीज और टूर्नामेंट्स को देखते हुए। उनके इस संदेश से फैंस में उम्मीद की एक नई किरण जगी है कि वह जल्द पूरी तरह फिट होकर वापसी करेंगे।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube