Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

छह महीने से नाबालिग को अपने साथ रखने का आरोप, पश्चिम बंगाल का युवक गिरफ्तार

भागलपुर, 10 मई | सुलतानगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…

May 11, 2026
2 min read
छह महीने से नाबालिग को अपने साथ रखने का आरोप, पश्चिम बंगाल का युवक गिरफ्तार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

भागलपुर, 10 मई | सुलतानगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. जसीम (33 वर्ष), पिता जहांगीर, निवासी भालूवासा स्टेशन रोड के पास, न्यू जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को रविवार सुबह गिरफ्तार किया और शाम में न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई सुलतानगंज थाना कांड संख्या 349/25 के तहत की गई है। मामले में आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (डीएनएस) की धारा 137(2) और 96 के तहत केस दर्ज है।

थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी पर एक नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पिछले करीब छह महीने से नाबालिग को अपने पास रखे हुए था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई और फिर उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है। साथ ही नाबालिग लड़की की सुरक्षा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube