Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

जनसुनवाई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 20 मई: जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं…

May 20, 2026
2 min read
जनसुनवाई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 20 मई: जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री नीतीश कुमार ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान स्वास्थ्य, परिवहन और आपदा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं को लेकर फरियादियों ने मंत्रियों के समक्ष अपनी बातें रखीं। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने भी लोगों की विभागीय समस्याओं को सुना और उनके निष्पादन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने मंत्रियों की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है। फरियादियों ने कहा कि उनकी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया और समाधान के लिए सकारात्मक पहल की गई।

इस मौके पर पूर्व मंत्री रंजू गीता , श्री अनिल कुमार, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्री लोकप्रकाश सिंह और श्री अरुण कुमार सिंह समेत जद (यू) के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित रहे।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube