Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

ट्रैक साइकिलिंग कप में बिहार के प्रहलाद का जलवा, रजत सहित तीन पदक जीते

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना,13 मई : इंडोनेशियाई की राजधानी जकार्ता में पिछले दिनों आयोजित ट्रैक साइकिलिंग कप में बिहार के गया जिले के प्रहलाद कुमार ने एक रजत सहित…

May 13, 2026
2 min read
ट्रैक साइकिलिंग कप में बिहार  के प्रहलाद  का जलवा, रजत सहित तीन पदक जीते

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना,13 मई : इंडोनेशियाई की राजधानी जकार्ता में पिछले दिनों आयोजित ट्रैक साइकिलिंग कप में बिहार के गया जिले के प्रहलाद कुमार ने एक रजत सहित तीन पदक जीते।
प्रहलाद को बचपन से ही साइकिल चलाने का शौक था। दोस्तों में हमेशा चर्चा होती थी। तुम अच्छे साइकिल चलाते हो थीड़े- थीड़े यह जुनून उस दिल में बस गया। मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद अपने मुकाम को पाने क लिए पटना आ गए और अपनी मंजिल को पाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद दिल्ली जाकर सीनियर कोचों की देख-रेख में प्रशिक्षण प्राप्त किया। आगे उन्होंने बताया कि जब मैं छोटा था घर की साइकिल लेकर निकल जाता था । इसके लिए डांट के साथ मार भी पड़ती थी। प्रहलाद की इस उपलब्धि में इनके फुफेरे भाई का भी बहुत बड़ा रोल है। वे भी साइकिलिंग किया करते थे। बिहार सरकार और एसोसिएशन का पूरा साथ मिला जिसके उपरांत प्रहलाद आज इस मुकाम को हासिल किया हैं।

इससे पहले भी प्रहलाद कुमार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना जलवा बिखेरा है। मलेशिया में 2023 में आयोजित एशियन साइक्लिंग चैम्पियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रह्लाद कुमार ने चौथा स्थान हासिल किया था।
रांची में आयोजित नेशनल साइक्लिंग चैम्पियनशिप के ट्रैक इवेंट में भी प्रहलाद कुमार ने सिल्वर मेडल जीता था। इससे पहले खेलो इंडिया साइक्लिंग यूथ गेम्स चेन्नई में भी प्रह्लाद कुमार ने सिल्वर मेडल जीता था। बिहार की ओर से खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक जीतने वाले प्रह्लाद कुमार पहले साइक्लिस्ट थ। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी प्रहलाद कुमार ने 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किया। वर्तमान में प्रह्लाद कुमार पटियाला में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube