Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

तानसेन मेगा म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल में बच्चों ने बिखेरा हुनर का जादू, शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा सभागार

पटना, 9 मई | राजधानी पटना के एएन कॉलेज स्थित सत्येंद्र नारायण सिन्हा ऑडिटोरियम में शुक्रवार को तानसेन स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड डांस द्वारा आयोजित “तानसेन 10वां मेगा म्यूजिक एंड…

May 10, 2026
2 min read
तानसेन मेगा म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल में बच्चों ने बिखेरा हुनर का जादू, शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा सभागार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

पटना, 9 मई | राजधानी पटना के एएन कॉलेज स्थित सत्येंद्र नारायण सिन्हा ऑडिटोरियम में शुक्रवार को तानसेन स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड डांस द्वारा आयोजित “तानसेन 10वां मेगा म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल 2025-26” का भव्य शुभारंभ हुआ। फेस्टिवल के पहले दिन बच्चों की शानदार नृत्य और गायन प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को तालियों से गूंजा दिया। इस आयोजन के साथ तानसेन संस्थान ने अपने सफल 10वें वर्ष में प्रवेश किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. विमलेंदु और तानसेन के सीईओ कैप्टन आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। पहले दिन का कार्यक्रम नृत्य और संगीत को समर्पित रहा, जिसमें करीब 400 बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी कला, आत्मविश्वास और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर तानसेन के सीईओ कैप्टन आशुतोष कुमार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल कलाकार तैयार करना नहीं, बल्कि बच्चों के अंदर से मंच का डर और झिझक खत्म करना भी है। उन्होंने कहा कि मंच पर प्रस्तुति देने वाला बच्चा भविष्य में किसी भी क्षेत्र में जाए, वह आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि तानसेन की नई शाखाएं शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है।

फेस्टिवल में कथक नृत्य सबसे खास आकर्षण रहा। अनन्या शांभवी, वान्या, सेजल सान्वी, अदृति, इरा, मिशिका, वैष्णवी यादव, अक्षिता, आरोही और सान्वी की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं भरतनाट्यम की प्रस्तुति रुद्रिका सिन्हा, आशी अनिका, यश्वी प्रिया और दक्षिता श्री ने दी, जिसे लोगों ने खूब सराहा।

इसके अलावा अन्विका आनंद, आद्विका आराया, प्रियल ओझा, आन्वी सिंह और आरना चौधरी द्वारा प्रस्तुत पीकॉक डांस ने रंगों और रचनात्मकता से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का एक और बड़ा आकर्षण महान अभिनेता अमिताभ बच्चन पर आधारित विशेष डांस थीम रही। काव्या, मिशिका, प्रिशा जैन, आद्विका, आद्या, रुद्र, राहिल, आदित्य और अद्विका सिंह की ऊर्जावान प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मधुर गीतों की भी प्रस्तुति दी, जिससे पूरा सभागार संगीतमय हो उठा। बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों, छात्रों और कला प्रेमियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। पूरे आयोजन में कला, संस्कृति और बच्चों के आत्मविश्वास का सुंदर संगम देखने को मिला।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube