Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

दिल्ली धमाके पर सुप्रिया सुले का बयान: “राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति नहीं, हम सरकार के साथ”

नई दिल्ली: लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सांसद सुप्रिया सुले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर राष्ट्रीय…

Nov 11, 2025
1 min read
दिल्ली धमाके पर सुप्रिया सुले का बयान: “राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति नहीं, हम सरकार के साथ”

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

नई दिल्ली: लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सांसद सुप्रिया सुले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और ऐसे मुद्दों पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट रहना चाहिए।

सुले ने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हम हमेशा सरकार के साथ खड़े होते हैं। इस पर कभी राजनीति नहीं होनी चाहिए।”

दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। जांच एजेंसियां घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

सांसद सुप्रिया सुले ने यह भी कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे समय में सभी दलों को एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ बोलना चाहिए।

“हमारे मतभेद राजनीतिक हो सकते हैं, लेकिन जब बात देश की सुरक्षा की हो, तो हम सब एक हैं,” सुप्रिया सुले

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube