Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

दिल्ली में रखी गई वनरोपण पहल की नींव

द मीडिया टाइम्स  दिल्ली: बीते कुछ सालों में मीडिया आदि में बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाने की खबरें काफी तेजी से सुनने को मिल रही हैं। लगातार बढ़ती आबादी,…

Aug 23, 2024
2 min read
दिल्ली में रखी गई वनरोपण पहल की नींव

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स 

दिल्ली: बीते कुछ सालों में मीडिया आदि में बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाने की खबरें काफी तेजी से सुनने को मिल रही हैं। लगातार बढ़ती आबादी, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़ी-बड़ी इमारतें आदि इन पेड़ों के कटने के सबसे बड़े कारणों में से एक हैं। इसके उलट, पर्यावरण के लिए जागरूक कंपनी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने दिल्ली में एक नई वनरोपण पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत आर्मी इक्वेस्ट्रियन सेंटर में 30,000 देशी पौधे लगाए जाएँगे। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली की वायु गुणवत्ता को सुधारना और जलवायु संकट से निपटना है। एसबीआई लाइफ ने इस पहल के लिए प्रयास यूथ फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है।

इस पहल का उद्घाटन एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के अध्यक्ष एम. आनंद और प्रयास यूथ फाउंडेशन के संस्थापक रवि चौधरी ने किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 2.5 एकड़ जमीन पर एक घना, तेजी से बढ़ने वाला जंगल तैयार किया जाएगा, जिससे दिल्ली के शहरी क्षेत्र और जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा। इस वनीकरण परियोजना में मियावाकी पद्धति का उपयोग किया जाएगा, जो देशी पौधों के विविध मिश्रण को एक साथ लगाकर हरित आवरण को तेजी से विकसित करती है।

प्रयास यूथ फाउंडेशन के रवि चौधरी ने कहा कि यह पहल न केवल हरियाली बढ़ाएगी, बल्कि जैव विविधता को भी समृद्ध करेगी। इस प्रकार, एसबीआई लाइफ का यह प्रयास पर्यावरण और समाज के लिए एक स्थायी और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एसबीआई लाइफ के 100 से अधिक कर्मचारियों ने इस वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस पहल के माध्यम से एसबीआई लाइफ ने अपने समुदायों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दर्शाया है, जो केवल वित्तीय सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा और सतत विकास को भी प्रोत्साहित करती है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube