Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी घोषणाएं

द मीडिया टाइम्स डेस्क  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज अपने चुनावी संकल्प पत्र को जारी कर दिया। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा…

Jan 17, 2025
2 min read
दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी घोषणाएं

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज अपने चुनावी संकल्प पत्र को जारी कर दिया। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति रही। भाजपा ने इस घोषणा पत्र में राजधानी दिल्ली के लिए कई नई योजनाओं और विकास कार्यक्रमों का ऐलान किया है।

भाजपा के घोषणा पत्र की मुख्य बातें  

1. महिला समृद्धि योजना: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हर महीने ₹2500 की सहायता दी जाएगी।

2. एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी: प्रत्येक गैस सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

3. गर्भवती महिलाओं के लिए सहायता: गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 की आर्थिक मदद दी जाएगी।

4. होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर: त्योहारों पर 1-1 मुफ्त गैस सिलेंडर देने की योजना।

5. आयुष्मान भारत योजना का विस्तार: दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू कर पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने की घोषणा।

6. वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन: वरिष्ठ नागरिकों को ₹3000 की मासिक पेंशन दी जाएगी।

7. अटल कैंटीन की शुरुआत: सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन शुरू की जाएगी।

जनता से मांगे सुझाव  

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को तैयार करने के लिए जनता से व्यापक सुझाव मांगे थे। इसके लिए वीडियो वैन अभियान और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया। इस अभियान में 60,754 सुझाव वैन के माध्यम से और 40,000 से अधिक सुझाव सोशल मीडिया के जरिए प्राप्त हुए।

महिला सशक्तिकरण पर फोकस  

भाजपा के घोषणापत्र में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान यह दर्शाता है कि पार्टी इस बार महिला मतदाताओं पर विशेष ध्यान दे रही है। पार्टी द्वारा महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा जैसी योजनाओं पर भी विचार किया जा रहा है, जो महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।भाजपा का यह घोषणा पत्र राजधानी दिल्ली के विकास और नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए बड़े वादों से भरा हुआ है। अब देखना यह होगा कि जनता भाजपा के इस घोषणा पत्र पर कितना भरोसा करती है और चुनाव में उसे कितना समर्थन मिलता है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube