दुर्गावती में आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मुहर्रम का पर्व सम्पन्न हो गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इमाम हुसैन को याद करते हुए देश के लिए अमन चैन शांति की दुआएं मांगी। इस दौरान दुर्गावती प्रखंड वीडियो रिचा मिश्रा, अंचलाधिकारी सदानंद कुमार व थानाध्यक्ष गिरीश कुमार अपने पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र का दौरा कर पल पल का जायजा लेते रहे। महमूदगंज बाजार, खजुरा सरैया, नुआंव, करारी आदि जगहों पर जुलूस के दौरान छोटे बच्चे से लेकर बड़ों ने भी लाठी खेल कर अपने करतब दिखाए। लोगों ने बताया कि मुहर्रम का पर्व इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है। करबला के युद्ध में उनके पूरे कुनबे की शहादत पर मातम मनाकर उन्हें याद किया जाता है और उनके दिखाए रास्ते पर चलने की नसीहत दी जाती है। इस त्यौहार को लेकर सभी जगहों पर पुलिस प्रशासन मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मातम का यह पर्व शांति माहौल में सौहार्द के साथ मनाया गया।

“We Want to Become Officers, Just Give Us a Teacher…” Little Girls’ Video Leads to Their Demand Being Fulfilled
Students of Hivarpahadi School in Beed had made a video using a bottle as a microphone and appealed for a teacher due to the shortage of teachers.

