Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे मुर्गे की हरकत से मचा बवाल,

द मीडिया टाइम्स डेस्क – कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक मुर्गे की वजह से दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। बात सिर्फ इतनी सी थी कि…

Aug 10, 2024
2 min read
दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे मुर्गे की हरकत से मचा बवाल,

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क –

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक मुर्गे की वजह से दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। बात सिर्फ इतनी सी थी कि एक मुर्गे ने पड़ोसी को चोंच मार दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

ये था मामला –

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में स्थित नारामउ गांव निवासी मोहम्मद बकरीदी ने एक मुर्गा पाल रखा है। वह जब भी उसे खुला छोड़ता है। तो वह किसी न किसी को चोंच मार देता है। ऐसा ही बुधवार के दिन हुआ। जब पड़ोस में रहने वाला इरशाद गली से ​गुजर रहा था। तभी उसने चोंच मार दी। इसकी शिकायत जब बकरीदी से की तो वह बहस करने लगा। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी और डंडे चलने लगे।

मुर्गे मालिक को उठा ले गई पुलिस –

दोनों के बीच चल रहे विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुर्गे मालिक को उठाकर थाने ले गई। काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाया। लेकिन वे नहीं माने तो मुर्गे मालिक पर जुर्माना भी ठोक दिया। इसी के साथ पुलिस ने हिदायत दी है कि वे काटने वाले मुर्गे को खुला नहीं छोड़ें।

आप भी रहे सावधान –

पुलिस का साफ कहना है कि आपने कोई भी जानवर ऐसा पाल रखा है। जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। तो आप उसे खुला नहीं छोड़ें। अगर उसकी वजह से किसी को कोई नुकसान होता है। तो उसके जिम्मेदार आप होंगे। इसी कारण पुलिस ने मुर्गा मालिक पर भी जुर्माना लगाया है।खतरनाक वायरस से 2 साल की बच्ची की मौत, अंतिम संस्कार में बरती गई सतर्कता

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube