Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

धातकीडीह में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

…

Feb 21, 2025
2 min read
धातकीडीह में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times


                                                                              द मीडिया टाइम्स डेस्क झारखंड 

धातकीडीह में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जमशेदपुर के धातकीडीह क्षेत्र में मुखी बस्ती निवासी मुन्ना घोष के बेटे शिवम घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात तब हुई जब शिवम बाल कटाने के लिए धातकीडीह गया हुआ था।जानकारी के मुताबिक, शिवम जैसे ही धातकीडीह पहुंचा, अपराधियों ने उसे घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। गोली लगते ही शिवम जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक अपराधी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में शिवम को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

                                                                                                घटना से बस्ती के लोगों में आक्रोश

इस घटना से बस्ती के लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की। बस्ती के निवासियों का कहना है कि धातकीडीह क्षेत्र में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस प्रशासन इसे रोकने में असफल साबित हो रहा है।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे व्यक्तिगत रंजिश हो सकती है, लेकिन पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दे रही है।इस घटना ने शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube