Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

नंद किशोर राम ने संभाला डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग का कार्यभार, गांवों तक योजनाएं पहुंचाने पर जोर

पटना, 9 मई | बिहार सरकार में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के नए मंत्री श्री नंद किशोर राम ने शुक्रवार को विभाग का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार…

May 9, 2026
2 min read
नंद किशोर राम ने संभाला डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग का कार्यभार, गांवों तक योजनाएं पहुंचाने पर जोर

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

पटना, 9 मई | बिहार सरकार में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के नए मंत्री श्री नंद किशोर राम ने शुक्रवार को विभाग का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और विभाग द्वारा चल रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी ली।

इस दौरान विभाग के सचिव श्री शीर्षत कपिल अशोक ने मंत्री को विभाग की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री ने विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

श्री नंद किशोर राम ने कहा कि बिहार के सभी गांवों में मत्स्य पालन और डेयरी विकास की बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में डेयरी और पशुपालन को बढ़ावा देकर ग्रामीण लोगों की आय बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही मत्स्य पालन को भी रोजगार का मजबूत माध्यम बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विभाग को आम लोगों से जोड़ना जरूरी है, ताकि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच सके। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ विभागीय कार्यों को जमीन पर उतारा जाएगा और विभाग को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

पदभार ग्रहण के दौरान विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मंत्री के पदभार संभालने के बाद विभाग में नई योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube