Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

नशे में धुत पति ने कर दी पत्नी की हत्या

पलामू जिले के पाटन में बुधवार की रात नशे में धुत पति मनोज भुईयां ने अपनी पत्नी 40 वर्षीय सरिता देवी को गला दबा कर मार डाला. वारदात के बाद…

Apr 11, 2025
2 min read
नशे में धुत पति ने कर दी पत्नी की हत्या

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

पलामू जिले के पाटन में बुधवार की रात नशे में धुत पति मनोज भुईयां ने अपनी पत्नी 40 वर्षीय सरिता देवी को गला दबा कर मार डाला. वारदात के बाद ग्रामीणों इसकी सूचना पाटन थाना को दी. इसके बाद सहायक अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार, धमेंद्र कुमार सिंह, विष्णु कुजूर घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया. जानकारी के मुताबिक दोनों पति पत्नी शराब पीकर अक्सर झगड़ा करते रहते थे. पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी शव के बगल में ही बैठ गया. जिससे देखकर आसपास के लोग हैरान रह गये.

घटना के संबंध में मृतका सरिता देवी का बड़े बेटे विकास कुमार ने बताया कि उनके माता पिता दोनों ही शराब पीते थे. वारदात के दिन वह और उसके माता-पिता काम करने गये थे. शाम 5 बजे काम से जब वह वापस लौटा तो देखा कि उनके पिता कुछ ज्यादा ही नशे में थे. मां भी शराब पी हुई थी. लेकिन तब तक लड़ाई- झगड़ा नहीं हुआ था. शाम सात बजे सभी लोग खाना पीना खाकर घर के बाहर स्थित जमा बालू में बैठकर मोबाइल देखने लगे 

सरिता और मनोज का बड़ा बेटा विकास कुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके पिता अपनी कमाई का सारा पैसा शराब में उड़ा देते थे. इस वजह से उन्हें 13 वर्ष के उम्र से ही कमाने जाना पड़ता है. उसने बताया कि वे लोग दो बहन और भाई हैं. बड़ी बहन की शादी हो चुकी है. एक बहन व दो भाई का खर्च भी उसी को उठाना पड़ता है. इसलिए वह पढ़ाई नहीं कर पाया.

वहीं, मृतिका की सास उर्मिला कुंवर ने बताया कि वह घर पर नहीं थी. 10 दिन बाद वह अपनी बेटी के घर से बुधवार को दिन के 10 बजे वापस लौटी. उसका लड़का मनोज और उसकी बहु सरिता दोनों शराब पीते थे, इस वजह से दोनों के बीच कभी कभी विवाद भी हो जाता था. लेकिन घटना के दिन दोनों के बीच किसी तरह का बहस नहीं हुई. हत्याकांड को अंजाम कब और कैसे दिया गया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. सुबह सोकर जब उठी तो देखा कि घर के बाहर बालू पर उसकी बहु की लाश पड़ी हुई थी और बगल में उसका लड़का मनोज बैठा हुआ था.

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube