Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

“नौकरी मांगने निकले थे अभ्यर्थी, पटना की सड़कों पर बरसी लाठियां” TRE-4 को लेकर प्रदर्शन हुआ बेकाबू

पटना, 8 मई | बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर युवाओं का गुस्सा अब खुलकर सड़कों पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को राजधानी पटना में हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों…

May 9, 2026
2 min read
“नौकरी मांगने निकले थे अभ्यर्थी, पटना की सड़कों पर बरसी लाठियां” TRE-4 को लेकर प्रदर्शन हुआ बेकाबू

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

पटना, 8 मई | बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर युवाओं का गुस्सा अब खुलकर सड़कों पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को राजधानी पटना में हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों ने TRE-4 का विज्ञापन जारी करने और एकल परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हालात तब बिगड़ गए जब पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच टकराव हो गया और लाठीचार्ज की नौबत आ गई।

शिक्षक अभ्यर्थी छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में पटना कॉलेज परिसर में जुटे थे। सुबह करीब 11 बजे वहां से मार्च निकाला गया, जो गांधी चौक, मुसल्लहपुर हाट, भिखना पहाड़ी, नया टोला, बाकरगंज, जेपी गोलंबर, गांधी मैदान और डाक बंगला होते हुए बीपीएससी कार्यालय की ओर बढ़ रहा था। अभ्यर्थी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार और बीपीएससी के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार TRE-4 भर्ती को लेकर लगातार देरी कर रही है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। अभ्यर्थियों ने मांग की कि पहले की तरह एक ही परीक्षा ली जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनी रहे।

जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने मार्च को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और कई छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई अभ्यर्थी इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि कुछ सड़क पर बैठकर विरोध करने लगे।

इस दौरान छात्र नेता दिलीप कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही अभ्यर्थियों का गुस्सा और बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे सिर्फ अपनी नौकरी और भविष्य की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई। वहीं अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द TRE-4 का विज्ञापन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और बड़ा होगा।

राजधानी पटना में हुए इस प्रदर्शन ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि बिहार में बेरोजगारी और भर्ती में देरी युवाओं के बीच बड़ा मुद्दा बन चुका है। अब सभी की नजर सरकार और बीपीएससी के अगले फैसले पर टिकी हुई है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube