द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 15 मई : पटना में अपराधियों का तांडव राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र का है, जहां आरजेडी विधायक राहुल कुमार के भाई से चेन लूट की वारदात हुई है।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
राजधानी में लगातार हो रही लूट और छिनतई की घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।

Patna-Islampur Special Train Extended by 26 Trips, Will Run from October 1 to November 30; Know the Timings and Route
In view of the increasing rush of passengers during Durga Puja, Diwali and Chhath, the Railways has extended the operation period of the Patna-Islampur-Patna Special Train. A total of 26 trips of the train running via Fatuha have been extended.



