Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पटना में हाईप्रोफाइल ठेकेदार के फ्लैट पर SVU ने मारा छापा, सरकारी टेंडर में हेराफेरी का आरोप, कई IAS से संपर्क, छापेमारी में कैश, जेवरात समेत …

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 27 मई : राजधानी पटना में बुधवार की सुबह विशेष निगरानी इकाई ( SVU) की टीम ने चर्चित ठेकेदार रिशु श्री के ठिकाने पर…

May 27, 2026
2 min read
पटना में हाईप्रोफाइल ठेकेदार के फ्लैट पर SVU ने मारा छापा, सरकारी टेंडर में हेराफेरी का आरोप, कई IAS से संपर्क, छापेमारी में कैश, जेवरात समेत …

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 27 मई : राजधानी पटना में बुधवार की सुबह विशेष निगरानी इकाई ( SVU) की टीम ने चर्चित ठेकेदार रिशु श्री के ठिकाने पर छापेमारी शुरू की। SVU की टीम ने मीठापुर स्थित कामता राम सखी अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले पर मौजूद रिशु श्री के फ्लैट को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अपार्टमेंट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक SVU के अधिकारी सुबह ही फ्लैट पर पहुंचे और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। टीम के साथ तकनीकी विशेषज्ञ और पुलिस बल भी मौजूद है। अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

सूत्रों के अनुसार रिशु श्री पर सरकारी ठेकों में कथित हेराफेरी कर अपनी कंपनी को करोड़ों रुपये का फायदा पहुंचाने का आरोप है। रिशु का कई IAS से भी संपर्क है। बताया जा रहा है कि टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता और प्रभाव का इस्तेमाल कर कई परियोजनाओं में लाभ लेने की शिकायतें जांच एजेंसियों तक पहुंची थीं। छापेमारी में सोना, चांदी , हीरा, जेवरात समेत रुपए के बंडल बरामद किए गए।

SVU की टीम फ्लैट में मौजूद दस्तावेज, बैंकिंग रिकॉर्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है। अधिकारियों को शक है कि जांच के दौरान कई अहम वित्तीय दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य हाथ लग सकते हैं। तकनीकी टीम डेटा रिकवरी और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की भी जांच में जुटी हुई है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube