Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पटना में 14 मई से जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता, शहर के टॉप स्कूलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 6 मई | राजधानी पटना में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल और पटना जिला…

May 6, 2026
2 min read
पटना में 14 मई से जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता, शहर के टॉप स्कूलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 6 मई | राजधानी पटना में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल और पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 16 मई तक ग्रीष्मकालीन आमंत्रण जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों की टीमें भाग लेंगी।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 9 तक के बालक और बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है।

पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव श्रीमोद पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल के सीईओ संजीव वर्मा और प्राचार्या आकांक्षा अन्नी के नेतृत्व में आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता के निष्पक्ष और सुचारू संचालन के लिए 10 राष्ट्रीय स्तर और 10 राज्य स्तर के निर्णायकों की नियुक्ति की गई है।

इस प्रतियोगिता में संत जोसेफ कॉन्वेंट, बांकीपुर, फाउंडेशन एकेडमी IIT बिहटा, राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, सर जीडी पाटलिपुत्रा स्कूल, देवी पद चौधरी शहीद स्मारक (मिलर स्कूल), महंत हनुमान शरण उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय गौनपुरा, आइडियल पब्लिक स्कूल दीघा और मेजबान गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल सहित कई प्रमुख स्कूल भाग ले रहे हैं।

आयोजकों का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करती हैं। साथ ही यह मंच खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में भी मददगार साबित होगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 मई निर्धारित की गई है। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और स्कूलों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube