Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

पड़ोसी ने पति-पत्नी की चाकू गोदकर ले ली जान

पूर्वी चम्पारण में पड़ोसी ने दंपति को चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। घटना मेहसी थाना क्षेत्र के भीमलपुर पंचायत अंतर्गत मिठनपुरा गांव की है। मृतकों की पहचान बतहु साह…

Jul 17, 2024
1 min read
पड़ोसी ने पति-पत्नी की चाकू गोदकर ले ली जान

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

पूर्वी चम्पारण में पड़ोसी ने दंपति को चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। घटना मेहसी थाना क्षेत्र के भीमलपुर पंचायत अंतर्गत मिठनपुरा गांव की है। मृतकों की पहचान बतहु साह (68) और उनकी पत्नी मालती देवी (60) के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी पवन साह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है, लेकिन पुलिस ने उसकी तलाश जारी रखी है। घटना के संबंध में डीएसपी सतेंद्र कुमार ने बताया कि पवन साह और बतहु साह के बीच पहले से घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम को इसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसी दौरान पवन साह ने अचानक बतहु साह के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। पति को बचाने के लिए आगे आई पत्नी मालती देवी को भी पवन ने चाकू से घायल कर दिया। इस घटना में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube