Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान, 32 अभियुक्त गिरफ्तार

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 19 मई :वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के नेतृत्व में हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला तथा अन्य…

May 20, 2026
1 min read
पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान, 32 अभियुक्त गिरफ्तार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 19 मई :वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के नेतृत्व में हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला तथा अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पश्चिमी क्षेत्र में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विगत 24 घंटे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 32 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश और छापेमारी के कारण 12 अभियुक्तों ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया। वहीं छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग 260.2 लीटर अवैध शराब, 2.853 किलोग्राम गांजा, 1.69 ग्राम स्मैक, 52 पीस चिलम, 48 पीस गोगो तथा 210 रुपये नकद बरामद किए। इसके साथ ही तीन वाहनों को भी जब्त किया गया।
पुलिस द्वारा वारंट, कुर्की एवं इश्तेहार के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में कुल 28 अभियुक्तों से संबंधित कांडों का निष्पादन किया गया।
इसके अतिरिक्त तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के सहयोग से पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत पांच गुमशुदा युवक-युवतियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube