Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पुलिस के विशेष अभियान में 53 अपराधी हत्थे चढ़े, हथियार और नशीले पदार्थ बरामद

द मीडिया टाइम्स डेस्क ​पटना, 21 मई : अपराध नियंत्रण को लेकर पटना पुलिस ने पश्चिमी क्षेत्र में एक विशेष समकालीन अभियान चलाकर पिछले 24 घंटों में 53 अभियुक्तों को…

May 21, 2026
1 min read
पुलिस के विशेष अभियान में 53 अपराधी हत्थे चढ़े, हथियार और नशीले पदार्थ बरामद

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
​पटना, 21 मई : अपराध नियंत्रण को लेकर पटना पुलिस ने पश्चिमी क्षेत्र में एक विशेष समकालीन अभियान चलाकर पिछले 24 घंटों में 53 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान हत्या, पुलिस पर हमला और जानलेवा हमले जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाया गया था। पुलिस की इस भारी दबिश के कारण पांच अन्य आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर भी कर दिया।
​सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप ने बताया कि अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध सामान जब्त किया गया है, जिसमें एक पिस्टल, छह कारतूस, 1.580 किलोग्राम गांजा, 60 ग्राम स्मैक, 10 पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन, 12 सिरिंज और करीब पांच लीटर अवैध शराब शामिल है। इस कार्रवाई के तहत कुल 30 मामलों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा, पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पांच लापता लोगों को भी सकुशल ढूंढकर उनके घर पहुंचाया है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube