Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

पूर्वी सिंहभूम और करीम सिटी कॉलेज के छात्रों ने प्रमंडलीय युवा उत्सव 2024 में दिखाया अपना जलवा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए विजेता

जमशेदपुर: पश्चिमी सिंहभूम द्वारा पिल्लई टाउन हॉल में आयोजित प्रमंडल स्तरीय युवा उत्सव 2024 में पूर्वी सिंहभूम और करीम सिटी कॉलेज के छात्रों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।…

Dec 19, 2024
2 min read
पूर्वी सिंहभूम और करीम सिटी कॉलेज के छात्रों ने प्रमंडलीय युवा उत्सव 2024 में दिखाया अपना जलवा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए विजेता

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

जमशेदपुर: पश्चिमी सिंहभूम द्वारा पिल्लई टाउन हॉल में आयोजित प्रमंडल स्तरीय युवा उत्सव 2024 में पूर्वी सिंहभूम और करीम सिटी कॉलेज के छात्रों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, डॉ. दारा सिंह गुप्ता, NSS जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. अर्पित सुमन टोप्पो और निर्णायक दल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

इस उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें चित्रकला, कविता लेखन, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण, कहानी लेखन, विज्ञान मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोकगीत जैसे प्रमुख आयोजन शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 22 दिसंबर को रांची में अपने प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पूर्वी सिंहभूम जिले के 9 प्रतिभागियों ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। करीम सिटी कॉलेज के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, खासकर जनसंचार विभाग के छात्र बदरू जमाल (फोटोग्राफी), सरफराज शाद (भाषण), मानव घोष (कहानी लेखन), मुस्कान एंड ग्रुप (सांस्कृतिक नृत्य), सोमी एंड ग्रुप (लोकगीत), और श्रुति मंडल (पेंटिंग) ने अपनी कला से कॉलेज का मान बढ़ाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सफल छात्रों का स्वागत करीम सिटी कॉलेज के सेक्रेटरी डॉ. मोहम्मद जकारिया, प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद रियाज, NSS प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. आले अली और नोडल पदाधिकारी सैयद साजिद परवेज़ ने किया और उन्हें राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए शुभकामनाएं दी। इस आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वालों में अविनाश त्रिपाठी, अंजली कुमारी, पंकज झा, और सैयद साजिद परवेज़ का योगदान रहा।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube