Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

पूर्व विधायक की पत्नी की बम धमाके में मौत

द मीडिया टाइम्स डेस्क  इंफाल:  मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक बम धमाके में एक पूर्व विधायक की पत्नी की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी…

Aug 11, 2024
1 min read
पूर्व विधायक की पत्नी की बम धमाके में मौत

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

इंफाल:  मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक बम धमाके में एक पूर्व विधायक की पत्नी की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी अधिकारियों ने बताया कि सैकुल के पूर्व विधायक यमथोंग हाओकिप के घर के पास स्थित एक मकान में शनिवार शाम को बम धमाका हुआ|

अधिकारियों के मुताबिक, धमाके में हाओकिप की दूसरी पत्नी सपम चारुबाला घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि चारुबाला को सैकुल के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, धमाके के समय हाओकिप भी घर में मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि पुलिस धमाके की जांच कर रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube