Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन के स्वागत में सरायकेला की सड़कों पर उतरा जनसैलाब

द मीडिया टाइम्स डेस्क  सरायकेला झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार सरायकेला पहुंचे, जहां उनका शानदार स्वागत हुआ। तितिरबिला इमली चौक…

Sep 4, 2024
2 min read
पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन के स्वागत में सरायकेला की सड़कों पर उतरा जनसैलाब

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

सरायकेला झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार सरायकेला पहुंचे, जहां उनका शानदार स्वागत हुआ। तितिरबिला इमली चौक से लेकर सरायकेला भाजपा कार्यालय तक, लाखों लोग उनके स्वागत में आए। हजारों बाइक एवं सैकड़ों कारों की रैली के साथ सरायकेला पहुँचने पर उत्साहित पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने इसे रैली नहीं, बल्कि रैला करार दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को इसी बात से समझा जा सकता है कि भाजपा कार्यालय में ऊपर से नीचे तक, तथा उसके बाहर भी, कहीं तिल रखने की भी जगह नहीं थी।

झारखंड में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी:-

भाजपा कार्यालय में उपस्थित भारी भीड़ के बीच “जोहार” तथा “जय श्री राम” से संबोधन शुरू करने के बाद पूर्व सीएम ने कहा कि परिवर्तन की यह लहर झारखंड में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी।उन्होंने कहा कि संथाल परगना में आदिवासियों का अस्तित्व संकट में है, वहां दर्जनों गांव आदिवासियों से विहीन हो चुके हैं तथा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर संघर्ष कर सकती है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और राज्य में अगली सरकार भाजपा की बनेगी।इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, भाजपा नेता गणेश महाली, पूर्व विधायक अरविन्द सिंह, पूर्व विधायक मंगल सोय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो तथा हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल थे।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube