Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पेट्रोल और डीजल के फिर बढ़े दाम, पटना में पेट्रोल 111.11 और डीजल की कीमत 97.14 रुपये प्रति लीटर हुई

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 23 मई : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है,…

May 23, 2026
1 min read
पेट्रोल और डीजल के फिर बढ़े दाम, पटना में पेट्रोल 111.11 और डीजल की कीमत 97.14 रुपये प्रति लीटर हुई

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 23 मई : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिसकी वजह से देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें शुक्रवार रात से लागू कर दी गई हैं। लगातार बढ़ रही कीमतों से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। इह वृद्धि के बाद बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 110.16 रुपये से बढ़कर 111.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल का भाव 96.19 रुपये से बढ़कर 97.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले भी इस हफ्ते ईंधन के दाम बढ़ाए गए थे। लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ने की आशंका है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube