Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पेट्रोल, डीजल ने बढ़ाई लोगों की टेंशन, किराया सहित रोजमर्रा की कीमत बढ़ने के आसार

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 15 मई: तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह 6 बजे से पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू कर दी हैं। नई दरों के अनुसार पेट्रोल में करीब…

May 15, 2026
2 min read
पेट्रोल, डीजल ने बढ़ाई लोगों की टेंशन, किराया सहित रोजमर्रा की कीमत बढ़ने के आसार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 15 मई: तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह 6 बजे से पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू कर दी हैं। नई दरों के अनुसार पेट्रोल में करीब ₹3.14 प्रति लीटर और डीजल में ₹3.11 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर आम लोगों, ट्रांसपोर्ट, माल ढुलाई और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ने लगा है।
पटना फ्यूल रेट अपडेट (15 मई 2026)
पेट्रोल
▪️ पहले : ₹105.54 / लीटर
▪️ अब : ₹108.55 / लीटर
▪️ बढ़ोतरी : ₹3.01 – ₹3.14 प्रति लीटर
डीजल
▪️ पहले : ₹91.49 – ₹91.78 / लीटर
▪️ अब : ₹94.63 / लीटर
▪️ बढ़ोतरी : ₹3.11 प्रति लीटर
सीएनजी
▪️ पहले : ₹89.90 / किलो
▪️ अब : ₹91.90 / किलो (अनुमानित)
▪️ बढ़ोतरी : ₹2 प्रति किलो
बढ़ोतरी की बड़ी वजहें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी
पश्चिम एशिया में तनाव से सप्लाई प्रभावित
समुद्री और हवाई माल ढुलाई महंगी
कच्चे माल और ऑटो पार्ट्स की लागत बढ़ी
हिलियम गैस व ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव
पटना में इसका असर
ऑटो, टैक्सी और बस किराया बढ़ सकता है
सब्जी, दूध और रोजमर्रा के सामान महंगे हो सकते हैं
माल ढुलाई की लागत बढ़ने से बाजार पर असर पड़ेगा
ऑफिस आने-जाने वालों का मासिक बजट बढ़ेगा
डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर सीधा दबाव
सुबह से शहर के कई पेट्रोल पंपों पर नई दरों को लेकर लोगों के बीच चर्चा रही। व्यावसायिक संगठनों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में राहत नहीं मिली तो महंगाई का असर और बढ़ सकता है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube