Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Entertainment

प्रियंका ने बताया, “मैं उसे खोने के बहुत करीब थी…”मैरी के जन्म के बाद के कठिन दौर को याद करते हुए भावुक खुलासे किए।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म के बाद के कठिन दौर को याद करते हुए भावुक खुलासे किए। उन्होंने कहा कि…

Jun 27, 2025
2 min read
प्रियंका ने बताया, “मैं उसे खोने के बहुत करीब थी…”मैरी के जन्म के बाद के कठिन दौर को याद करते हुए भावुक खुलासे किए।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म के बाद के कठिन दौर को याद करते हुए भावुक खुलासे किए। उन्होंने कहा कि मालती के जन्म के शुरुआती दिन बेहद नाजुक थे और कई बार ऐसा लगा जैसे वो उसे खो सकती थीं।
प्रियंका ने बताया, “मैं उसे खोने के बहुत करीब थी यह कहते हुए उन्होंने उस दर्द को साझा किया जिसे उन्होंने मां बनने के तुरंत बाद झेला। मालती का जन्म समय से पहले हुआ था और उसे NICU (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) में काफी समय बिताना पड़ा था।

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने साल 2018 में निक जोनस से शादी की थी और 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का जन्म हुआ था। अपनी एक्शन-कॉमेडी ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रीमियर पर प्रियंका ने मालती के बारे में खुलकर बात की है।
प्रियंका ने आगे बताया कि अब मालती उनके साथ अक्सर शूटिंग सेट पर भी जाती है और वह उसे काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना सिखा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो अपनी बेटी के साथ बिताया हर पल अब और भी ज़्यादा क़ीमती मानती हैं, क्योंकि उन्होंने उसकी ज़िंदगी के लिए सच में संघर्ष किया है।यह बयान न केवल एक मां के दर्द और संघर्ष को उजागर करता है, बल्कि इस बात की भी झलक देता है कि कैसे प्रियंका निजी और प्रोफेशनल ज़िंदगी के बीच संतुलन बना रही हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube