Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े एचडीएफसी बैंक की कैश वैन लूटने की कोशिश, एक गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े एचडीएफसी बैंक की कैश वैन लूटने की कोशिश, एक गिरफ्तार   द मीडिया टाइम्स डेस्क   पटना, 25 मई : पटना में दिनदहाड़े एक…

May 25, 2026
3 min read
बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े एचडीएफसी बैंक की कैश वैन लूटने की कोशिश, एक गिरफ्तार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े एचडीएफसी बैंक की कैश वैन लूटने की कोशिश, एक गिरफ्तार

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क

 

पटना, 25 मई : पटना में दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक कदमकुआं थाने के वैशाली गोलंबर के समीप बदमाशों ने सोमवार को HDFC बैंक की कैश वैन को लूटने का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद पुलिस बल की तत्परता और सूझबूझ के कारण अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से एक शातिर अपराधी को हथियार के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गये बदमाश से पुलिस पूछताछ में जुटी है। बताया जा रहा है कि वैशाली गोलंबर के पास HDFC बैंक की कैश वैन नकदी ट्रांसफर करने के लिए रुकी थी। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने वैन को निशाना बनाया और लूटपाट की कोशिश की। लेकिन पास ही मुस्तैद पुलिस टीम की नजर इस घटना पर पड़ गई। कदमकुआं पुलिस ने बिना वक्त गंवाए पूरे इलाके की नाकाबंदी की और भाग रहे अपराधियों को खदेड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को धर-दबोचा। तलाशी के दौरान गिरफ्तार अपराधी के पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए टाउन SDPO-1 ने खुद कमान संभाल ली। उन्होंने अपराधियों की गिरफ्तारी और उसके पास से हथियार व कारतूस की बरामदगी की पुष्टि की है। गिरफ्तार अपराधी को तशकदमकुआं थाने लाया गया है, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस लूटकांड में और कौन-कौन से अपराधी शामिल थेँ

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कैश वैन लूटने की इतनी बड़ी साजिश को कोई अकेला अपराधी अंजाम नहीं दे सकता। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस घटना के पीछे किसी अंतर-जिला या स्थानीय संगठित गिरोह का हाथ है। वारदात के दौरान मौके पर कुछ अन्य संदिग्ध भी देखे गए थे, जो पुलिस की दबिश बढ़ते ही फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस पकड़े गए आरोपी के मोबाइल रिकॉर्ड और इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाल रही है ताकि फरार अपराधियों की पहचान की जा सके।

राजधानी में सुरक्षा सख्त: बैंक और कैश वैन ट्रांजिट को लेकर पुलिस मुस्तैद

इस दुस्साहसिक घटना के बाद पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। राजधानी के सभी प्रमुख व्यापारिक और बैंकिंग क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। टाउन SDPO ने स्पष्ट किया है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात की कोशिश करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैंक और कैश वैन की सुरक्षा में लगे निजी सुरक्षाकर्मियों को भी अलर्ट रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube