Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में एंट्री

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, | 5 मई 2026 । बिहार के लिए गर्व का क्षण है कि राज्य के पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन पहली वर्ल्ड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप…

May 5, 2026
2 min read
बिहार के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में एंट्री

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, | 5 मई 2026 । बिहार के लिए गर्व का क्षण है कि राज्य के पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन पहली वर्ल्ड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 4 से 8 जून 2026 तक ट्रांसस्टेडिया, अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित की जाएगी, जहां ये खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि बिहार के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है और उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

भारतीय टीम में चयनित खिलाड़ियों में सुधांशु शेखर (बैकवर्ड बेंड), दिलीप कुमार (फॉरवर्ड बेंड), सारांश कुमार (रिद्मिक पेयर), सोनी कुमारी (लेग बैलेंस) और साक्षी कुमारी (बैकवर्ड बेंड) शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी योगासन की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय कोचिंग कैंप 10 मई से 2 जून 2026 तक अहमदाबाद स्थित नारंगपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को 9 मई 2026 की शाम 5 बजे तक कैंप स्थल पर रिपोर्ट करना अनिवार्य किया गया है।

यह पहली बार है जब वर्ल्ड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ऐसे में बिहार के पांच खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन न केवल राज्य, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और उत्साह का विषय है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube
बिहार के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में एंट्री - The Media Times . Live