Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार के प्रशिक्षित शिक्षकों को पास करना होगा TET, तभी मिलेगा प्रशिक्षित वेतनमान, शिक्षा विभाग का फैसला

द मीडिया टाइम्स डेस्क :   पटना, 23 मई : बिहार में प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में तैनात लोगों को अब टीईटी परीक्षा पास करना होगा।जबतक टीईटी परीक्षा पास नहीं…

May 23, 2026
2 min read
बिहार के प्रशिक्षित शिक्षकों को पास करना होगा TET, तभी मिलेगा प्रशिक्षित वेतनमान, शिक्षा विभाग का फैसला

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क :

 

पटना, 23 मई : बिहार में प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में तैनात लोगों को अब टीईटी परीक्षा पास करना होगा।जबतक टीईटी परीक्षा पास नहीं करेंगे तबतक उन्हें प्रशिक्षित शिक्षक का वेतनमान नहीं मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने यह निर्णय लिया है। विभागीय सत्र 2015-17 और 2017-18 के प्रशिक्षित शिक्षकों को अब प्रशिक्षित वेतनमान का लाभ तभी मिलेगा जब वे TET परीक्षा पास करेंगे। नए आदेश के अनुसार, सत्र 2015-17 और 2017-18 में प्रशिक्षण (Training) प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब प्रशिक्षित वेतनमान का लाभ तभी दिया जाएगा, जब वे शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करेंगे। शिक्षा विभाग के इस कड़े रुख के बाद राज्यभर के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों सहित हजारों शिक्षकों के बीच चर्चा और चिंता का माहौल तेज हो गया है। विभाग ने यह पूरी तरह से साफ कर दिया है कि अब केवल डीईएलएड (D.El.Ed) या अन्य कोई शैक्षणिक प्रशिक्षण प्राप्त कर लेना प्रशिक्षित वेतनमान पाने के लिए काफी नहीं होगा। इसके लिए TET उत्तीर्ण होना एक अनिवार्य शर्त बना दी गई है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही सूबे के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube