Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार टेबल टेनिस संघ की वार्षिक बैठक संपन्न, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और नए टूर्नामेंट पर हुआ मंथन

द मीडिया टाइम्स डेस्क पंकज कुमार पटना, 10 मई| राजधानी पटना के होटल अकीला में रविवार को बिहार टेबल टेनिस संघ की वार्षिक आमसभा बैठक आयोजित की गई। बैठक में…

May 11, 2026
3 min read
बिहार टेबल टेनिस संघ की वार्षिक बैठक संपन्न, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और नए टूर्नामेंट पर हुआ मंथन

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पंकज कुमार

पटना, 10 मई| राजधानी पटना के होटल अकीला में रविवार को बिहार टेबल टेनिस संघ की वार्षिक आमसभा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के 20 जिला यूनिटों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों की विशेष ट्रेनिंग, जिलों में टेबल टेनिस के विकास, आगामी प्रतियोगिताओं के आयोजन और संघ की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने की।

बैठक में संघ के सचिव राजीव रत्न सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ने पूरे वर्ष का आय-व्यय और लेखा-जोखा सदस्यों के सामने रखा। विभिन्न जिला संघों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव भी साझा किए।

संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह और सचिव राजीव रत्न सिंह ने संयुक्त रूप से कहा, “बिहार में टेबल टेनिस को गांव और जिलों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और अधिक प्रतियोगिताएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।”

उन्होंने आगे कहा, “हर वर्ष बिहार टेबल टेनिस संघ की ओर से चार रैंकिंग टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा कैडेट से लेकर सीनियर स्तर तक की प्रतियोगिताएं नियमित रूप से कराई जाती हैं, ताकि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जा सके।”

बैठक में यह भी बताया गया कि इस सत्र में मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गया, पटना और सहरसा जिलों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने की इच्छा जताई है। जल्द ही प्रतियोगिताओं की तिथियों और आयोजन स्थलों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

बैठक के दौरान सभी जिला संघों के सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत निबंधन और बैंक अकाउंट खोलने की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी घरेलू टूर्नामेंटों में ज्यादा से ज्यादा जिलों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

संघ पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा, “खिलाड़ी किसी भी प्रकार की चिंता किए बिना केवल अपने खेल पर ध्यान दें। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला और राज्य संघ पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगा।”

बैठक में शिकायत निवारण समिति और अनुशासनात्मक समिति समेत अन्य समितियों के कार्यों की समीक्षा भी की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष के.एम. सिन्हा, विशेष आमंत्रित सदस्य मुकेश राय, दीपक पांडेय, रामाशंकर प्रसाद, दिलीप गांधी, सजल दत्ता गुप्ता, उप सचिव संजय कुमार, सहायक सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, राहुल दास, पंकज पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य मौसमी चटर्जी, सुनीता बोस, रौशन सिंह ‘धोनी’, सोमनाथ समेत कई गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में समस्तीपुर जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष सह बिहार टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube