द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना/ समस्तीपुर, 20 मई : राज्य सरकार अपराधियों को बख्शने के मूड में नहीं है और आपरेशन लंगड़ा बदस्तूर जारी है। पिछले 48 घंटे में चौथा एनकाउंटर किया गया। इस बार समस्तीपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि पुलिस को प्रिंस की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे मौके से दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी कई आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ लूट, रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। घटना के बाद इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।
बिहार में लगातार तीसरे दिन हुए पुलिस एनकाउंटर से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले तीन दिनों में यह चौथी बड़ी मुठभेड़ बताई जा रही है।

Patna-Islampur Special Train Extended by 26 Trips, Will Run from October 1 to November 30; Know the Timings and Route
In view of the increasing rush of passengers during Durga Puja, Diwali and Chhath, the Railways has extended the operation period of the Patna-Islampur-Patna Special Train. A total of 26 trips of the train running via Fatuha have been extended.



