Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना 15 मई : बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर अधिकारियों का फेरबदल किया है। राज्य सरकार…

May 15, 2026
2 min read
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना 15 मई : बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर अधिकारियों का फेरबदल किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार को अब श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। उनके इस पदभार ग्रहण करने के बाद एच.आर. श्रीनिवास को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
वहीं कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) में प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। पथ निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पंकज कुमार पाल को अब विभाग का पूर्णकालिक सचिव बनाया गया है।
प्रमंडलीय स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांश कुमार राय अब कोसी प्रमंडल के भी आयुक्त होंगे। पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार को पूर्णिया प्रमंडल का आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है। वहीं भागलपुर के आयुक्त रहे अवनीश कुमार सिंह को खान एवं भू-तत्व विभाग में सचिव-सह-खान आयुक्त के पद पर भेजा गया है।
मुख्यमंत्री सचिवालय में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर और गुंजन सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है। नालंदा के डीडीसी शुभम कुमार को पटना का नया उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि जीविका के सीईओ हिमांश शर्मा को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रभारी सचिव बनाया गया है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube