Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार में भ्रष्ट बीडीओ पर EOU का शिकंजा, दरभंगा, मधुबनी समेत 6 ठिकाना पर छापा, 89 लाख से अधिक संपत्ति का खुलासा

द मीडिया टाइम्स डेस्क दरभंगा/ पटना, 27 मई : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सम्राट सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने दरभंगा में बड़ी…

May 27, 2026
2 min read
बिहार में भ्रष्ट बीडीओ पर EOU का शिकंजा, दरभंगा, मधुबनी समेत 6 ठिकाना पर छापा, 89 लाख से अधिक संपत्ति का खुलासा 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

दरभंगा/ पटना, 27 मई : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सम्राट सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने दरभंगा में बड़ी कार्रवाई की है। EOU ने केवटी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चन्द्रमोहन पासवान के घर समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी की। बीडीओ पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

बीडीओ के खिलाफ मामला दर्ज :  छापेमारी के दौरान शुरुआती जांच और सत्यापन के क्रम में बात सामने आयी कि बीडीओ ने अपनी ज्ञात आय के स्रोत से लगभग 81.03 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस संपत्ति की कीमत 89 लाख 13 हजार 500 रुपये आंकी गयी है। सत्यापन के बाद EOU ने चन्द्रमोहन पासवान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

6 ठिकानों पर छापेमारी : इस मामले में बिहार पुलिस आर्थिक अपराध इकाई की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी है। ईओयू ने बताया कि माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, मुजफ्फरपुर से सर्च वारंट लेकर बुधवार की सुबह से छापेमारी की जा रही है। EOU की टीम BDO के दरभंगा के बहादुरपुर स्थित आवास एवं व्यावसायिक भवन,मधुबनी के बाबूबरही स्थित पैतृक आवास एवं व्यावसायिक भवन, सीतामढ़ी में ससुराल , दरभंगा के केवटी स्थित कार्यालय एवं सरकारी आवास सहित 6 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube