Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार में मंत्रियों और अफसरों के सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा पर रोक ! गाड़ियों का काफिला छोटा करने की कवायद

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 26 मई : ईंधन बचाने और गैर जरूरी विदेश यात्रा से बचने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बिहार सरकार ने अमल…

May 26, 2026
2 min read
T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 26 मई : ईंधन बचाने और गैर जरूरी विदेश यात्रा से बचने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बिहार सरकार ने अमल करने में लग गई है। राज्य सरकार जल्द ही मंत्रियों और अधिकारियों के सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा पर रोक लगाने का रही है। यह फैसला अगले छह महीने के लिए लागू किया जा सकता है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद आदेश का मसौदा लगभग तैयार माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों, बढ़ती ऊर्जा चुनौतियों और खर्च नियंत्रण की जरूरत को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशासनिक कामकाज में भी कई बदलाव शुरू किए गए हैं, जिनमें छोटे काफिले, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ‘बिहार दर्शन’ जैसी नई पहल शामिल है।

प्रधानमंत्री की अपील को बिहार सरकार ने अमल करने की पहल कर दी है। प्रशासनिक स्तर पर कई नई व्यवस्थाएं लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विभागों को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद अपने सरकारी काफिले को छोटा कर संदेश देने की कोशिश की है। अब उनके काफिले में सिर्फ तीन गाड़ियां रहेंगी। एक वाहन मुख्यमंत्री के लिए और दो सुरक्षा व आवश्यक स्टाफ के लिए इस्तेमाल होंगे। राजभवन ने भी इसी तरह की व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। सरकार ने मंत्रियों और अधिकारियों के लंबे काफिलों पर भी नियंत्रण का निर्देश दिया है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube