Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार में सभी प्रतियोगी परीक्षाएं होंगी त्रुटिरहित और पारदर्शी, अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र ने आयोगों के अध्यक्षों के साथ की बैठक

द मीडिया टाइम्स डेस्क : पटना, 26 मई : बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं को त्रुटिरहित व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से परीक्षाओं को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई। सीएम सम्राट…

May 26, 2026
2 min read
बिहार में सभी प्रतियोगी परीक्षाएं होंगी त्रुटिरहित और पारदर्शी, अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र ने आयोगों के अध्यक्षों के साथ की बैठक

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क :

पटना, 26 मई : बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं को त्रुटिरहित व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से परीक्षाओं को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई। सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्दर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य के प्रमुख नियुक्ति एवं चयन आयोगों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी चयन आयोग सहित अन्य संबंधित आयोगों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य सचिवों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य फोकस राज्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को त्रुटिरहित, निष्पक्ष और पूरी तरह पारदर्शी बनाने पर केंद्रित रहा।सूत्रों के अनुसार, बैठक में परीक्षा संचालन की मौजूदा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता या तकनीकी खामी की गुंजाइश न रहे। इसके साथ ही परीक्षा प्रक्रिया को अधिक मजबूत, आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विस्तृत चर्चा हुई। अपर मुख्य सचिव ने स्पष्ट शब्दों में सभी आयोगों को निर्देश दिया कि परीक्षाओं के संचालन में उच्चतम स्तर की पारदर्शिता, समयबद्धता और विश्वसनीयता को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी इस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की त्रुटि या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube