Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में चमकी पटना की बेटियां, अनाया खान और अराध्या ने जीता स्वर्ण पदक

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 10 मई | बिहार स्टेट कराटे चैम्पियनशिप 2026 में पटना की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में सेंट…

May 11, 2026
1 min read
बिहार स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में चमकी पटना की बेटियां, अनाया खान और अराध्या ने जीता स्वर्ण पदक

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 10 मई | बिहार स्टेट कराटे चैम्पियनशिप 2026 में पटना की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में सेंट डोमिनिक सेवियो हाई स्कूल की छात्रा अनाया खान ने अंडर-8 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। वहीं अंडर-11 वर्ग में अराध्या ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल, आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय देते हुए मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है।

अनाया खान के स्वजन मो. औरंगजेब खान ने बताया कि अनाया पटना स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट्स में नियमित प्रशिक्षण लेती हैं। वहां उन्हें प्रशिक्षक पंकज कांबली के मार्गदर्शन में कराटे की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा, *“अनाया शुरू से ही खेलों में रुचि रखती है। उसकी मेहनत और प्रशिक्षकों के सहयोग का ही परिणाम है कि उसने राज्य स्तर पर स

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube